अकबर की दरबार बैठी हुई थी ! उस दिन दरबार में बीरबल मौजूद नहीं थे , जिसकी वजह से दरबार में मौजूद और लोग बहुत दिनों से खटक रही एक बात अकबर के सामने रखते है ! दरबार के कुछ मंत्रीगण बीरबल के खिलाफ अकबर के कान भरने शुरू कर देते है ! एक मंत्री कहता है की जहाँपना आप इस साम्राज्य की हर जिम्मेदारी बीरबल को ही क्यों देते हो ! हम सभी हर दरबार में देखते है की आपको कोई भी सलाह लेनी होती है तो आप सिर्फ बीरबल को ही योग्य मानते हो ! जहाँपना हम मंत्रीगण चाहते है की आप हमें भी कभी मौका दे ताकि हम भी अपनी योग्यता सभी को दिखा सके ! अकबर बीरबल की सलाह और बीरबल को बहुत ज्यादा ही पसंद करते थे ! वो बीरबल के खिलाफ कभी भी किसी से कोई अपशब्द नहीं सुनना चाहते थे ! पर एक साथ कई मंत्रीगण जब उनकी पसंद पे …
Read more