joru ka gulam-hindi prerak kahani

अकबर और बीरबल आपस में बैठ कर किसी बात पर चर्चा कर रहे थे , की तभी बातों-बातों में बात घर बार की होने लगी तभी बीरबल अकबर से बोल देते है, की इस दुनिया में ज्यादा तर मर्द जोरू के गुलाम होते है ! और ऐसे मर्द अपनी पत्नियों से बहुत डर कर रहते है ! बीरबल की ये बात अकबर सुन तो रहे थे,  मगर उन्हें मन ही मन बहुत गुस्सा आ रहा था ! अकबर से रहा नहीं गया और वो बीरबल की इस बात का विरोध करने लगे !

joru ka gulam-hindi prerak kahani

बीरबल ने कहाँ जहाँपना आप आदेश करे तो मैं अपनी इस बात को सिद्ध कर सकता हूँ ! अकबर उतावले मन से कहे हा बिलकुल तुम इस बात को सिद्ध कर के बताओ ! बीरबल ने कहा जहाँपना इसके लिए आपको पुरे राज्य में आदेश जारी करना होगा ! अकबर बोलते है कैसा आदेश ? बीरबल कहते है की आदेश यह की जिस भी मर्द की अपनी पत्नी से डरने की बात सामने आई ! उस मर्द को दरबार में एक मुर्गी जमा करवानी होगी ! अकबर ये आदेश पुरे राज्य में जारी करवा देते है !

joru ka gulam-hindi prerak kahani
joru ka gulam-hindi prerak kahani

ये भी पढ़े :- संसार में सबसे बड़ी चीज़ क्या है ?

राज्य में आदेश जारी किया गया ! आदेश के चन्द घंटो बाद ही राज्य के कई मर्द दरबार तक अपनी मुर्गी लेकर पहुंच गए ! और देखते ही देखते शाम तक पुरे दरबार में मुर्गी -ही मुर्गी हो गयी !

जहाँपना आप देख रहे है पुरे दरबार से लेकर दरबार के आगे बागीचे तक मुर्गी ही मुर्गी है, अब आप चाहे तो एक मुर्गी खाना खोल सकते है ! इसलिए मेरा कहना है की आप अपना आदेश वापस ले ले ! अकबर बीरबल की बात को गंभीरता से नहीं लेते है , जिसके कारण पुरे महल में जगह-जगह मुर्गिया ही मुर्गिया नज़र आने लगती है !

बीरबल को लगा की पुरे महल में इतनी मुर्गी देखने के बाद तो शायद अब जहाँपना मान जाये की मर्द जोरू का गुलाम होता है ! पर ऐसा नहीं हुआ , बीरबल बड़े हैरान हुए और उन्होंने अपनी बात को सिद्ध करवाने के लिए एक नयी तरकीब आजमाने की कोशिश की , उन्होंने अकबर से कहा जहाँपना पता है, आपके बगल वाले राज्य में एक बहुत ही सूंदर राजकुमारी रहती है ! अगर आपका आदेश हो तो मैं वहाँ जाकर आपका रिश्ता तय कर दू !

अकबर बीरबल की इस बात से घबरा गए, और बोले बीरबल तुम्हें क्या हो गया है ! महल में पहले से ही दो महारानियाँ मौजूद है ! ये बात कहने से पहले एक बार सोचो तो की अगर उन्हें इस बात की खबर लगेगी तो महारानियाँ मेरा क्या हाल करेंगी !

joru ka gulam-hindi prerak kahani

यह सुनते ही बीरबल जोर से हॅसते है, और अकबर से बोलते है की जहाँपना अब आप भी दो मुर्गिया जमा करवा दीजिये ! अकबर बीरबल की बात सुनकर शरमा जाते है ! और राज्य में दिए गए अपने आदेश को वापस लेने का हुक्म देते है !

कहानी का सार :-

अगर आप अपनी बात को सामने वाले से मनवाना चाहते हो तो उसके लिए बातों की चतुराई का उपयोग करके आप भी ऐसा कर सकते हो !

Spread the love

Leave a Comment

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस कैसे करें ? इमोशनल इनवेलिडेशन का शिकार होने पर क्या करें ? ज्यादा रोना मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है, इस स्थिति को कैसे डील करें क्या आप भी वर्कप्लेस एंग्जाइटी से परेशान हैं ? नकारात्मक लोगों के प्रभाव से कैसे बचे ?